PM Modi- लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, BJP 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश में केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया जलेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत उत्तराखंड में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच सेवा संकल्प कार्यक्रम चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खुशी में पूरे माह अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में कला प्रतियोगिता होगी, जिसमें पीएम मोदी की उपलब्धियां थीम होगा। इसी प्रकार, पीएम के विजन पर भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। हर आंगनबाड़ी केंद्र में एक सम्मान समारोह होगा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

सात अक्तूबर को पीएम मोदी बतौर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री लगातार 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे। लिहाजा, भाजपा इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करेगी। इसके लिए हर विधानसभा में सेवा ज्योत कार्यक्रम होंगे, जिसमें बाइक रैली निकलेगी और मशाल पूरी विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी। वहीं, 25 मिनट में 25 कार्यक्रम होंगे। इसके तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, पेयजल, मंदिर रंग-रोगन, धारों का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट सुधार आदि शामिल हैं।

 

जन-जन तक पहुंचेगी सरकार

इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रदेशभर में सेवा सेतु अभियान का आयोजन होगा। यह अभियान सरकार चलाएगी, जिसे भाजपा सपोर्ट करेगी। जन-जन की सरकार अभियान की भांति इस अभियान से भी हर घर-गांव तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

 

प्रदेशभर में एक माह तक 17 सितंबर से सेवा संकल्प माह मनाया जाएगा। इसके तहत संगठन के स्तर तमाम कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की जाएगी। उनकी सेवाओं को सेलिब्रेट किया जाएगा। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

और पढ़े  उत्तराखंड: औली में जुटे भारत-अमेरिका के जवान, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्ध को लेकर साझा करेंगे विचार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…