लालकुआं : इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिजनों दर्ज कराया मुकदमा ।

Spread the love

बिंदुखत्ता इंद्रानगर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामलेे में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम पाली बग्याली पोस्ट धपोलासेरा जिला बागेश्वर निवासी तारा दत्त ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी बहन पूजा (31) का विवाह 12 वर्ष पूर्व बिंदुखत्ता इंद्रानगर दो कार रोड निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। पांच फरवरी की शाम उसके ससुराल से फोन आया कि तुम्हारी बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। ससुरालियों ने कुछ देर बाद दोबारा फोन कर बहन की मौत होने की सूचना दी। सूचना के बाद मृतका के भाई और अन्य मायके वाले हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
तारा दत्त ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश किया। बहन ने पहले भी कई बार उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। तारा दत्त ने पति राजकुमार, ननद, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर, आज रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *