2026 रक्षाबंधन- रक्षाबंधन आज ,जानिए राखी बांधने के दिनभर के शुभ मुहूर्त और नियम

ज श्रावण पूर्णिमा तिथि है और आज के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगी जिसके कारण पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। पंचांग के अनुसार आज राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक है। इसके अलावा कई और शुभ मुहूर्त भी हैं।

 

श्रावण पूर्णिमा का महत्व

आज श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को भारत में अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाई जाती है। उत्तर भारत में इस दिन को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। दक्षिण भारत में रक्षाबंधन के पर्व को नारियली पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। मध्य भारत में इसे कजरी पूनम तो गुजरात में पवित्रोपना के रूप में मनाया जाता है।

 राखी बांधन के कुछ दूसरे मुहूर्त

शुभ चौघड़िया: दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 2 बजकर 03 मिनट तक
अपराह्र काल : दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक
चर चौघड़िया:  शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक

 राखी बांधने का आज का शुभ मुहूर्त

आज भद्रा काल नहीं होने के कारण रक्षाबंधन पर पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। राखी बांधने का सबसे पहला शुभ मुहूर्त  सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कई दूसरे मुहूर्त भी है जिसमें राखी बांधी जाएगी। आज अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधने के लिए सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

Rakhi Bandhne Ka Time: क्या होता है भद्राकाल ?

आज रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है, जिसके कारण पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। लेकिन आप सभी के मन में यह सवाल पैदा हो रहा होगा कि आखिरकार क्या होता है भद्रा काल। मुहुर्त्त चिन्तामणि शास्त्र के अनुसार जब भद्रा काल प्रारंभ होता है तो इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। भद्रा काल में राखी बांधना भी शुभ नहीं माना गया है। मान्यता के अनुसार चंद्रमा की राशि से भद्रा का वास तय किया जाता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 
सुबह- 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक।
दोपहर 12. 04 बजे से लेकर 12.53 मिनट तक
अपराह्र काल मुहूर्त- दोपहर 1.44 बजे से लेकर शाम 4. 16 मिनट तक
शाम- 5.13 मिनट से 6. 48 मिनट तक

Raksha Bandhan Timing: सुबह, दोपहर और शाम राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

आज रक्षाबंधन है। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक राखी बांधने की परंपरा है। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त

सुबह- 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12. 04 बजे से लेकर 12.53 मिनट तक
शुभ मुहूर्त- दोपहर 12.28 बजे से लेकर 2. 03 मिनट तक
अपराह्र काल मुहूर्त- दोपहर 1.44 बजे से लेकर शाम 4. 16 मिनट तक
चर मुहूर्त- शाम 5.13 मिनट से 6. 48 मिनट तक

आज ये है राखी बांधने का मुहूर्त

आज श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि है जिसमें रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार भद्रा नहीं होने के कारण दिन भर राखी बांधी जा सकती है जिसमें सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर 9 बजकर 48 मिनट का मुहूर्त सबसे अच्छा है।

और पढ़े  नगालैंड: तुएनसांग में 3 दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी, पुलिस और क्या बोली?
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…