लालकुआं : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने किया हरीश रावत का सम्मान, दर्जन भर लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।।

-सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की चुनाव प्रचार की शुरुआत
लालकुआं।
पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की। इससे पूर्व
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने उनके कैंप ऑफिस में स्वागत किया। इस दौरान कैंप ऑफिस में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
रावत के तल्ली हल्द्वानी स्थित कैंप ऑफिस में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान आर्टिस्ट रिमी सेन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग समय में पार्टी की सदस्यता ली। रावत ने सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स्वागत समारोह में रावत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का ही इतिहास रहा है। भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को मिटाना चाहती है। अब आप सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को ही तय करना है कि भाजपा को कैसे सबक सिखाया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, पुष्पा नेगी, एचआर बहुगुणा, सरदार विश्वजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…