देहरादून- प्रदेश के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही BJP, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

गामी चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के 810 मतदान केंद्रों के लिए भाजपा मजबूत टीम बना रही है। इसके लिए इन क्षेत्रों में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहेगा।प्रदेश में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पहले राज्य में 11,733 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 12,543 पर पहुंच गई है। जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता थे, उनका पुनर्निर्धारण किया गया है। अभी तक भाजपा ने 11,733 मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर की टीमें बनाई हुई थीं। 810 नए बूथ बनने के बाद अब इनके लिए मजबूत टीम बनाई जा रही है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेशभर में 15 सितंबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन 810 बूथों के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाया जा रहा है, जो अगले चुनाव में पहली बार मतदाताओं के बीच होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सशक्त टीम बनाने में जुटी है।

एनजीओ के साथ मिलकर कार्यक्रम

प्रदेशभर में काम कर रहे सभी एनजीओ को भी भाजपा अपने साथ जोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जितने भी एनजीओ प्रदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रकोष्ठ की मदद से जोड़ने का काम किया जा रहा है। अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक आज

और पढ़े  देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में होने जा रही है। पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर इसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार नेताओं का जगह मिली है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस बैठक में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…