ऋषिकेश : शुरू हो गया आज से गंगा में राफ्टिंग का रोमांचक सफर, संचालकों के चेहरे खिले ।

Spread the love

टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पूर्व राफ्ट संचालकों ने खारास्रोत में गंगा पूजन कर दिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राफ्ट का संचालन शुरू नहीं हुआ।
शनिवार को देहरादून से आई एक तकनीकी टीम ने गंगा नदी में रैकी की। रैकी टीम ने नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा हुआ बताया। कहा रीवर राफ्टिंग करने के लिए गंगा का जलस्तर 137 मीटर होना चाहिए। जबकि इस समय नदी का जलस्तर 138 मीटर है। जो एक मीटर बढ़ा हुआ है।
बीते दिनों नदी का जलस्तर सामान्य हो गया था। लेकिन जैसे ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है। उससे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रैकी टीम ने अब जलस्तर सामान्य बताया है। टिहरी प्रशासन की ओर से इसे हरी झंडी मिल गई है।
राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू
कोरोनाकाल से पहले वर्ष भर में केवल दो महीने जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद होता था। 1 सितंबर से लेकर 30 जून तक राफ्टिंग संचालित होती थी। लेकिन इस बार कोरोनाकाल और गंगा के जलस्तर के कारण राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू हो रहा है। 

इन स्थानों से होगी राफ्टिंग की शुरूआत
– कौडियाला से रामझूला, नीमबीच -35 किमी
– कौडियाला से शिवपुरी -20 किमी
– मरीन ड्राइव से शिवपुरी-10 किमी
– मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच – 25 किमी
– शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
– ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच – 9 किमी
– क्लब हाउस से रामझूूला, नीमबीच- 9 किमी

और पढ़े  देहरादून- SIR, कल तक जमा कर सकते हैं दावे, आपत्तियां, नए मतदाता के बड़ी संख्या में आवेदन

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    CM संवाद में छात्रा की बात पर विवाद, स्कूल ने कराई पूरी जांच, प्रिंसिपल का बयान आया सामने

    Spread the love

    Spread the loveसीएमआई गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा शायरा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान कही गई बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *