India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

Spread the love

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित यात्रा पर दोनों पक्ष गंभीरता से विचार कर रहे हैं। दोनों देश द्विपक्षीय बैठक के इच्छुक हैं, लेकिन अब तक कार्यक्रमों और समय-सारणी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। यात्रा की सटीक तारीख को लेकर बातचीत जारी है।

इन दो तारीखों पर चल रहा विचार
नई दिल्ली में एक राजनयिक सूत्र ने ‘द डेली स्टार’ से कहा, ‘दोनों पक्ष द्विपक्षीय यात्रा के लिए इच्छुक रहे हैं, लेकिन समय तय करना एक मुद्दा था। अलग-अलग समय-सारणी पर विचार करने के बाद, दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी 20 से 25 अगस्त के बीच की तारीखों पर सहमत होने के करीब पहुंच गए हैं।’ फिलहाल दो संभावित तारीखों पर विचार किया जा रहा है 20-21 अगस्त और 21-22 अगस्त। हालांकि, अभी इनमें से किसी तारीख पर अंतिम मुहर नहीं लगी है।
उच्चायुक्त की वापसी के बाद फैसला
सूत्र ने बताया कि अंतिम तारीखों का फैसला तब होने की उम्मीद है, जब भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ढाका में अपना काम दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल विदेश मंत्रालय की ओर से इस संभावित यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मोदी और रहमान की मुलाकात के बाद बढ़ी सक्रियता
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 11 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने बैठक की थी। इससे एक दिन पहले उच्चायुक्त ने ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से भी मुलाकात की थी।

फरवरी में पद संभालने के बाद पहला भारत दौरा
अगर यात्रा की पुष्टि होती है, तो फरवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद तारिक रहमान की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। दोनों देशों के बीच हाल के राजनयिक तनाव को देखते हुए इस दौरे को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह तनाव पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने और वहां से दिए जा रहे सार्वजनिक बयानों के बाद और बढ़ा है। हसीना 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद बांग्लादेश से सत्ता से हटाए जाने के बाद से भारत में रह रही हैं।

और पढ़े  भीषण भूकंप से तबाही: अब तक 111 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे, कितनी तीव्रता से हिली धरती?

हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी अहम
सोमवार को भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के बीच हुई बैठक में बांग्लादेश ने उम्मीद जताई कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाएगा। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त किए गए त्रिवेदी ने बांग्लादेश सचिवालय के कैबिनेट डिवीजन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,’बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि भारत शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाएगा।’

हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी विवाद
यह राजनयिक बातचीत ऐसे समय हो रही है, जब 5 अगस्त को नई दिल्ली में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ ने 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद उनके सत्ता से हटने की दूसरी बरसी के मौके पर किया था। इस कार्यक्रम को लेकर ढाका ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

भारत ने कार्यक्रम से खुद को अलग रखा
भारत ने हसीना के इस कार्यक्रम से खुद को अलग करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि जिस बातचीत का उल्लेख किया जा रहा है, उसका आयोजन एक “निजी मीडिया संस्था” कर रही थी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली कार्यक्रम में व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती। जायसवाल ने कहा, ‘आप जिस बातचीत का जिक्र कर रहे हैं, उसे एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। न ही सरकार उस मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी विचार का समर्थन करती है।’

Spread the love
  • Related Posts

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love