Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए …

टना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास अशोक नगर स्थित आंचल अलंकार ज्वेलर्स की है। गोली दुकानदार दीपक के पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुड़ गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान बंद करने के दौरान एक बदमाश बगल की तरफ का शटर उठाकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उस समय दीपक और उनकी पत्नी दुकान में मौजूद थे। दोनों ने युवक को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश ने हथियार निकाल लिया और गोली चल गई। गोली दीपक के पेट में लगी। इसके बाद आरोपी बाहर निकला और बाइक से इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया।

वारदात को अंजाम देने आए थे दो अपराधी
पुलिस के अनुसार, घटना की जांच में सामने आया है कि वारदात में दो अपराधी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश दुकान के भीतर जाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा करीब 40 से 50 मीटर दूर बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है।
घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस बरामद  

पटना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई है। उसकी मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि चेंबर से एक खोखा बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज, बरामद हथियार और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…