देहरादून- SIR, कल तक जमा कर सकते हैं दावे, आपत्तियां, नए मतदाता के बड़ी संख्या में आवेदन

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 13 अगस्त तक ही दावे और आपत्तियां कर सकते हैं। इसके बाद कोई दावा, आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पर सुनवाई की प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी।

प्रदेश में चल रहे एसआईआर के तहत जहां विसंगतियों पर सुनवाई का दौर जारी है तो वहीं नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 बनाने, वोट कटवाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 के अलावा आपत्तियों के लिए फॉर्म-9, 10, 11 भरने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेशभर में मतदाताओं पर करीब 70 हजार आपत्तियां आ चुकी हैं, जबकि नए मतदाताओं के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दावे और आपत्तियों को जमा कराने का समय केवल 13 अगस्त तक ही है। इसके बाद स्वीकार नहीं होगा। खास बात ये है कि इन दो दिनों के भीतर जो भी मतदाता नए वोट बनवाने के लिए आवेदन करेंगे, उनका वोट एसआईआर के दौरान बन जाएगा। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर एसआईआर पूरा होने के बाद ही विचार होगा।

 

मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार

पहाड़ के मुकाबले प्रदेश के मैदानी जिलों में आपत्तियों की भरमार है। खासकर ऊधमसिंह नगर की जसपुर, काशीपुर जैसी कई विधानसभाओं में बड़ी संख्या में आपत्तियां आ रही हैं। इन सभी आपत्तियों के हिसाब से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इस पर ईआरओ निर्णय लेंगे। पांच से अधिक आपत्ति एक व्यक्ति के नाम से आने पर उसकी जांच कराई जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…