उत्तराखंड में तेजी से बढ़ता मोटापा- राज्य में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार, NFHS-6 की रिपोर्ट में खुलासा, 34.3% महिलाएं ग्रस्त मिले

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जबकि महिलाओं में कुपोषण की समस्या भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। सर्वेक्षण के मुताबिक 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 34.3 प्रतिशत महिलाएं अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं। पुरुषों में यह आंकड़ा 26.5 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक 15.5 प्रतिशत महिलाओं और 17.8 प्रतिशत पुरुषों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सामान्य से कम (18.5 से नीचे) है, जो कुपोषण की ओर संकेत करता है। वहीं 34.3 प्रतिशत महिलाएं और 26.5 प्रतिशत पुरुष अधिक वजन या मोटापे का शिकार हैं। शहरी क्षेत्रों में मोटापे की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक गंभीर है।

शहरी क्षेत्रों में 42.8 प्रतिशत महिलाएं और 28.7 प्रतिशत पुरुष अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत क्रमशः 30.6 और 25.3 है। एनएफएचएस-5 (2019-21) की तुलना में महिलाओं में अधिक वजन या मोटापे का प्रतिशत 29.8 से बढ़कर 34.3 प्रतिशत हो गया है। वहीं पुरुषों में यह आंकड़ा 27.1 प्रतिशत से थोड़ा घटकर 26.5 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

 

बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि में कमी और असंतुलित खानपान मोटापे की बड़ी वजह हैं, जबकि कुपोषण और मोटापा दोनों का एक साथ होना दोहरी पोषण चुनौती है। शहरी क्षेत्रों में वर्कआउट कम रहता है। काम के लिए मशीनों पर निर्भरता, कैमिकल युक्त भोजन, फास्ट फूड का उपभोग अधिक होना मोटापे का प्रमुख कारण है। महिलाओं में तनाव के कारण काॅर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से मोटापा बढ़ता है। – आशा सिंह, डाइटीशियन, एसटीएच।

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…