देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर पुलिस ने 25 अक्तूबर की रात प्राथमिकी संख्या दर्ज की। मामले में उर्मिला सनावर पर वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

शिकायत के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ बिना किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के आपत्तिजनक और मानहानिकारक व्यक्तिगत आरोप लगा रही हैं।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है।
चार धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।

पुलिस वीडियो की सामग्री, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
और पढ़े  हरिद्वार: ज्वालापुर में पानी की टंकी के पास बनी दीवार अचानक गिरी, 2 गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    भराड़ीसैंण विस सत्र: CM धामी बोले-जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे, बजट ही नहीं हर क्षेत्र में हुई तरक्की

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से उनकी सरकार ने काम किया है, वह अनवरत जारी रहेगा। जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे। अनुपूरक बजट सदन…

    उत्तराखंड विस सत्र 2026: अनुपूरक बजट, अध्यादेश व विधेयक सदन में पेश, जानिए क्या हुए खास प्रावधान

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व मद में 3679.86 करोड़ व पूंजीगत मद…