हल्द्वानी : 22 महिला समूहों को दिया गया 6 दिवसीय बीसी सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

शीशमहल क्षेत्र में बैंक ऑफ बडौदा के द्वारा जल संस्थान के पास एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बडौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल में जनपद नैनीताल के विकासखण्ड हल्द्वानी के स्वयं सहायता समूहों की 22 महिला सदस्यों को दिये गये 6 दिवसीय बीसी सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के वन जीपी-वन बीसी मिशन के अंतर्गत दिया गया।
इस अवसर पर संगीता आर्या, एपीडी नैनीताल, बीएस चौहान, एल.डी.एम नैनीताल लता सुयाल, बीएमएम हल्द्वानी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को निजी व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु प्रेरित किया गया व प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियोें को व्यापार संवाददाता-बिजनेस कॉरसपॉडेंट विषय के साथ-साथ आत्मविश्वास, उद्यमिता के गुण, सकारात्मक सोच आदि से रूबरू कराया गया। साथ ही बैंकिंग संबंधी मूलभूत जानकारियां भी प्रदान की गयी।
संस्थान के निदेशक जेपीएस राणा द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात् प्रशिक्षणार्थी निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्ग दर्शन हेतु संस्थान से दो वर्ष तक नियमित सम्पर्क बनाये रखेंगे।
प्रशिक्षण डी.एस.रावत द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, हेम कृष्ण सिंह, ममता कनवाल अधिकारी एवं प्रकाश पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…