उत्तराखंड : राज्य के पांचवे धाम का राजनाथ सिंह करेंगे भूमि पूजन, प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मैं शामिल है सैन्य धाम।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुरुकुल में भूमि हस्तांतरित कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भूमि पूजन के लिए उत्तराखंड आएंगे।

सोमवार को अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में सीएम ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी पूरे देश में अलग पहचान होगी। उत्तराखंड के अनेक सैनिक युद्ध में शहीद हुए हैं। शहीदों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के साथ ही पुरुकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए। सीएम ने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्य धाम सेल भी बनाया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के लिए सैनिक कल्याण विभाग को 50 बीघा भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले शहीद सम्मान यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के प्रत्येक शहीद सैनिक के घर के आंगन की मिट्टी को निर्माण स्थल पर स्मारक के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य धाम में भूमि पूजन करेंगे।

उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम में एक भव्य स्मारक के साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण एवं सेना से जुड़े अन्य कई साजो सामान को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में परिसर में स्थापित किए जाने वाले सैन्य उपकरणों को स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाना है। इसके साथ ही समस्त निर्माण कार्यों के लिए सीमांकन एवं चारदीवारी का काम किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तरकाशी: अधजले शवों के टुकड़ों को नोच खा रहे लावारिस कुत्ते, मोक्ष केदार घाट पर विचलित कर देने वाला दृश्य

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *