उत्तरकाशी: अधजले शवों के टुकड़ों को नोच खा रहे लावारिस कुत्ते, मोक्ष केदार घाट पर विचलित कर देने वाला दृश्य

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के मुख्य मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं। गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि लोग अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के टुकड़ों की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस लगने से वह आम लोगों को काट रहे हैं।

 

इस संबंध में प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर कदम उठाना होगा। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति कोविड काल के समय भी केदारघाट में देखने को मिली थी। उस समय समझ सकते थे कि अंतिम संस्कार कई बंदिशों के बीच हो रहे थे लेकिन आजकल सामान्य दिनों में भी केदारघाट पर वही दृश्य देखने को मिल रहे हैं। आए दिन लावारिस कुत्तों का झुंड केदारघाट पर पहुंचता है। वहां पर वह अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं।

 

कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस का स्वाद लगने से वह सड़क पर चल रहे लोगों को भी काट रहे हैं। बीते दिनों भी कुत्तों ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। प्रशासन सहित पालिका को इन कुत्तों को पकड़ने और मोक्ष घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सफाई को लेकर एक अभियान चलाना चाहिए।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…