महाकुंभ 2025 अलविदा: मुख्यमंत्री योगी ने कैबिनेट के संग सफाईकर्मियों के साथ किया भोजन, दिया समरसता का संदेश

Spread the love

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। पूरे महाकुंभ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बखूबी जिम्मेदारी निभाने के लिए सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ पंडाल में सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया।

सीएम ने कहा कि सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ जिस तरह से महाकुंभ को गंदगी मुक्त बनाने का कार्य किया है इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सहयोग से महाकुंभ सकुशल संपन्न हो सका। सफाई व्यवस्था में सभी कर्मचारी दिन रात लगे रहे। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में सफाई की व्यवस्था को देखकर काफी खुश हुए।

महाकुंभ का किया औपचारिक समापन

संगम पर 45 दिनों तक चले महाकुंभ का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को हो गया। महाकुंभ का समापन तो बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही हो गया था। आस्था के इस महाकुंभ में 66 करोड़ से  अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। तरह से माने तो देश के हर दूसरे व्यक्ति ने संगम में स्नान किया है। स्नान के बाद संगम का पवित्र जल भी लोग अपने घर ले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का औपचारिक समापन किया।

इसके पहले उन्होंने अरैल घाट की खुद सफाई की और कूड़े को बीनकर डस्टबिन में डाला। साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। मां गंगा की पूजा अर्चना की। उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन, सिद्धार्थनाथ सिहं, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मंदिर की व्यवस्था का अधिकार भगवान के प्रति निष्ठावान और मंदिर की परंपराओं से जुड़े लोगों के पास होना चाहिए- आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण
  • Related Posts

    अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक श्री रामवल्लभा कुंज मंदिर में हुई। इस दौरान…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया

    Spread the love

    Spread the love    गौ संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वा चार्य स्वामी श्री हरिनाम दास वेदांती जी महाराज की पुण्य तिथि पर संत,…


    Spread the love