अयोध्या- मंदिर की व्यवस्था का अधिकार भगवान के प्रति निष्ठावान और मंदिर की परंपराओं से जुड़े लोगों के पास होना चाहिए- आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण

 

 

 

 राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर अपनी राय स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि मौलिक रूप से मंदिरों का संचालन सीईओ के माध्यम से नहीं किया जाना चाहिए। मंदिर की व्यवस्था का अधिकार भगवान के प्रति निष्ठावान और मंदिर की परंपराओं से जुड़े लोगों के पास होना चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिनका जीवन मंदिर, मठ और आश्रम की परंपराओं में बीता हो और जो धार्मिक व्यवस्थाओं की गहरी समझ रखते हों। प्रशासनिक दक्षता रखने वाला व्यक्ति भी मंदिर की व्यवस्था संभाल सकता है, लेकिन ऐसे व्यक्ति की निष्ठा भगवान के बजाय प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अधिक होने की आशंका रहती है।आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि देश के कई बड़े मंदिरों में सीईओ के माध्यम से व्यवस्थाओं का संचालन हो रहा है। यदि श्रीराम मंदिर में भी सीईओ की नियुक्ति होती है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, सीईओ की भूमिका, जिम्मेदारियां और अधिकार स्पष्ट रूप से निर्धारित होना बेहद जरूरी है, ताकि मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं के बीच संतुलन बना रहे।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…