अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया

 

 गौ संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वा चार्य स्वामी श्री हरिनाम दास वेदांती जी महाराज की पुण्य तिथि पर संत, महंतो, धर्माचार्यों, अतिथियों ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस पुनीत अवसर पर श्री राम बल्लभा कुंज के यशस्वी अधिकारी एवं धर्म समिति के यशस्वी सदस्य गौ संत परमार्थ सेवी संत श्री राज कुमार दास जी महाराज की अध्यक्षता एवं पावन सानिध्य में वृहद स्तरीय भंडारा संपादित हुआ। हजारों की संख्या में संत महंतो धर्माचार्यों अतिथियों भक्तों ने अमृतमई भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारी श्री राज कुमार दास जी महाराज द्वारा सभी समागत संत महंतो धर्माचार्यों अतिथियों को दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पुनीत अवसर पर श्री राम हर्षण कुंज के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री अयोध्या दास महाराज,नाका हनुमानगढ़ी के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम दास महाराज, रसिका चार्य स्वामी श्री जनमेजय शरण महाराज,राम कुंज के यशस्वी पीठाधीश्वर एवं धर्म समिति के सदस्य डॉ रामा नंद दास महाराज,महामंडलेश्वर देख गोविंद दास महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी श्री जनार्दन दास महाराज गोस्वामी तुलसी दास की छावनी,महामंडलेश्वर स्वामी श्री जनार्दन दास महाराज सार्वभौम दार्शनिक आश्रम,राम कचहरी मंदिर के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री शशिकांत दास महाराज,बधाई भवन के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजीव लोचन शरण महाराज,महंत श्री राम लोचन शरण महाराज,श्री राम आश्रम के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री जय राम दास महाराज,खड़े हनुमान मंदिर के यशस्वी उत्तराधिकारी महंत श्री छवि राम दास महाराज,उत्तराधिकारी महंत श्री गंगा दास महाराज,महंत श्री अंजनी शरण महाराज,हनुमान किला के यशस्वी पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम किशोर दास महाराज,मणि मंदिर के यशस्वी पुजारी श्री राम नंदन दास महाराज, अवधेश तिवारी राघव शास्त्री, अनूप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संत महंत भक्त अतिथि शामिल हुए।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…