अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

 

 

योध्या कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक श्री रामवल्लभा कुंज मंदिर में हुई। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, धार्मिक समिति के सदस्य मिथिलेश नंदिनीशरण, महंत रामानंद दास और अधिकारी राजकुमार दास समेत सहयोगी के रूप में वैदिक आचार्य इंद्रदेव मिश्रा भी शामिल रहे। लगभग 3 घंटे तक चली बैठक के बाद महंत रामानंद दास ने बताया कि राम मंदिर में 15 अगस्त को शाम लगभग 5 बजे गर्भगृह से गाजे बाजे के साथ पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो परिसर के उत्तरी द्वार से बाहर निकलकर मुख्य द्वार के सामने
से होते हुए परकोटा व परिसर का भ्रमण करते हुए प्राचीन कुबेर टीला पर पहुंचेगी। जहां लगभग 2 घंटे का धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न करने के बाद भगवान की पालकी यात्रा वापस गर्भगृह पहुंचेगी। जहां स्वर्ण जड़ित चांदी के हिंडोले पर रामलला झूला झूलेंगे। परंपरागत
पकवान जैसे मालपुवा, पुड़ी स का भोग लगाया जाएगा। बैठक धार्मिक समिति के अध्यक्ष गोि देवगिरी, महंत दिनेंद्र दास, स्वा विश्व तीर्थप्रसन्नाचार्य, स्व युगपुरुष परमनंद और जगत वासुदेवानंद सरस्वती वर्चुअल पर शामिल हुए।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…