मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत, छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना

मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है और माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ।

पहाड़ का हिस्सा चॉल पर गिरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटीं
पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी। महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीएमसी ने बताया कि दो शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं और दो घायलों को जिनमें सोहेल अंसारी (18 वर्षीय) और मोहम्मद अंसारी (14 वर्षीय) शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े भी मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रही हैं।
  • Related Posts

    केतन हत्याकांड: आरोपी चेतन का दोस्त गिरफ्तार, ढाई महीने पहले लोहागढ़ किले पर हुई थी वारदात

    महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके…

    महाराष्ट्र: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

    जलगांव में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र रोहित साहेबराव धनगर ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले रक्षाबंधन के दिन रोहित अपने…