अयोध्या: हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु बेहोश होकर गिरा, हुई मौत

 

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ का अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच रामनगरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है।

हनुमानगढ़ी के सामने दर्शन की लाइन में खड़ा एक श्रद्धालु गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया। उन्हें पास के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित श्रद्धालु की आयु करीब 75 साल थी। उनकी मौत स्वाभाविक बताई जा रही है।

मामला दोपहर 2.30 बजे के करीब का है। मृतक श्रद्धालु का नाम मुरलीधर है। वह यूपी झांसी के दमेले चौक के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए हुए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा में शामिल होंगे अभय सिंह, गोसाईगंज सीट पर जताई दावेदारी
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…