ऋषिकेश : शुरू हो गया आज से गंगा में राफ्टिंग का रोमांचक सफर, संचालकों के चेहरे खिले ।

Spread the love

टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पूर्व राफ्ट संचालकों ने खारास्रोत में गंगा पूजन कर दिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राफ्ट का संचालन शुरू नहीं हुआ।
शनिवार को देहरादून से आई एक तकनीकी टीम ने गंगा नदी में रैकी की। रैकी टीम ने नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा हुआ बताया। कहा रीवर राफ्टिंग करने के लिए गंगा का जलस्तर 137 मीटर होना चाहिए। जबकि इस समय नदी का जलस्तर 138 मीटर है। जो एक मीटर बढ़ा हुआ है।
बीते दिनों नदी का जलस्तर सामान्य हो गया था। लेकिन जैसे ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है। उससे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रैकी टीम ने अब जलस्तर सामान्य बताया है। टिहरी प्रशासन की ओर से इसे हरी झंडी मिल गई है।
राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू
कोरोनाकाल से पहले वर्ष भर में केवल दो महीने जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद होता था। 1 सितंबर से लेकर 30 जून तक राफ्टिंग संचालित होती थी। लेकिन इस बार कोरोनाकाल और गंगा के जलस्तर के कारण राफ्टिंग का संचालन करीब 20 दिन देर से शुरू हो रहा है। 

इन स्थानों से होगी राफ्टिंग की शुरूआत
– कौडियाला से रामझूला, नीमबीच -35 किमी
– कौडियाला से शिवपुरी -20 किमी
– मरीन ड्राइव से शिवपुरी-10 किमी
– मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच – 25 किमी
– शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
– ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच – 9 किमी
– क्लब हाउस से रामझूूला, नीमबीच- 9 किमी

और पढ़े  देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *