Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है माैसम, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,जानें..

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ सकता है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, ताबो व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।  सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। वहीं शनिवार के दिन राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 9.4, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.0, ऊना 11.3, नाहन 17.3, केलांग -0.1, पालमपुर 10.5, सोलन 9.2, मनाली 6.5, कांगड़ा 13.0, मंडी 12.9, बिलासपुर 15.0, हमीरपुर 12.5, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 9.3, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 7.0, रिकांगपिओ 6.5, बरठीं 13.6, पांवटा साहिब 18.0, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.4 व बजाैरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान
ऊना   33.5
हमीरपुर 32.4
बिलासपुर 30.5
कांगड़ा 29.0
नाहन 27.4
धर्मशाला 27.0
सोलन 25.2
मंडी 24.8
शिमला 20.4
मनाली 19.4


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल- मिसाल बने डॉ. राजेंद्र कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार को दी दान, देहदान का भी लिया संकल्प
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love