हिमाचल- कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, दंपती की माैत, 2 बच्चों को आईं चोटें

 

 

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बाईपास के नजदीक निर्माणाधीन डंगे से वैन के टकरा जाने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में टैक्सी (मारुति वैन) में सवार दो बच्चे सकुशल हैं। दुर्घटना वीरवार दोपहर को हुई। हादसा इतना भयंकर था कि पति-पत्नी को काफी मशक्कत के बाद वैन से निकाला गया। कुलदीप (30) पुत्र होशियार सिंह निवासी भाटी डाकघर स्कोट तहसील नगरोटा बगवां अपनी पत्नी तमन्ना (26), बेटी परेक्षा (4) और बेटे सक्षम (6) के साथ भैयादूज पर अपने ससुराल जा रहा था।

कुलदीप टैक्सी चलाता था और परिवार का पालन-पोषण करता था। वीरवार दोपहर को वह घर से निकले ही थे कि कुछ दूरी पर बाईपास पहुंचते ही उनकी गाड़ी डंगे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  हिमाचल प्रदेश: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत, 1 घायल
  • Related Posts

    हिमाचल प्रदेश: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत, 1 घायल

    हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। शिमला जिले के नावर क्षेत्र के दरोटी संपर्क सड़क पर हुए…

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा फर्जी, FIR दर्ज, विभाग ने बैठाई जांच

    सेना के लिए ड्रोन विकसित करने के नाम पर 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने का बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के छात्र सर्वेश शर्मा का दावा सवालों के घेरे में आ…