Weather: नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये! जानें मौसम का हाल..

Spread the love

नैनीताल में कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैदानी इलाकों की हीटवेव, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन अब पहाड़ों की फिजाओं का मिजाज भी बदलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ इसे हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।

 

सरोवर नगरी में बीते कुछ दिनों से गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण स्थानीय व पर्यटकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। खुशनुमा मौसम के लिए मशहूर नैनीताल में इस तरह का मौसम अप्रत्याशित मालूम पड़ता है। अब लोग यहां अपने घरों और प्रतिष्ठानों में एसी लगवाने लगे हैं। मौसम में इस तरह का परिवर्तन सभी को चौंका रहा है। नैनीताल के लिए यह चिंता का विषय बन रहा है। अगर गर्मी का असर इसी तरह बढ़ता रहा तो पर्यटकों की आवाजाही में असर पड़ेगा और कारोबार भी प्रभावित होगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह वृद्धि कई कारणों से हो सकती है जिनमें जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और शहरीकरण प्रमुख हैं। इन कारकों ने मिलकर पहाड़ों के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

 

बीते पांच वर्ष में 22 मई को नैनीताल शहर का तापमान

दिनांक             अधिकतम न्यूनतम

22 मई 2026      31.5 डिग्री 22 डिग्री

22 मई 2025     29 डिग्री 19 डिग्री

22 मई 2024     26 डिग्री 14 डिग्री

और पढ़े  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में राज्य प्रवासन आयोग की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

22 मई 2023     25 डिग्री 13 डिग्री

22 मई 2022      27 डिग्री 19 डिग्री

मैदानी हीटवेव और शहरीकरण से ऊष्म गतिकी में बदलाव आ रहा है जिससे हिमालय का कोल्ड जोन अब अधिक ऊंचाई की ओर खिसक रहा है। यह वायुमंडलीय असंतुलन निचले हिमालयी क्षेत्रों के तापमान को बढ़ा रहा है जो भविष्य में वर्षा के अनिश्चित पैटर्न और ग्लेशियरों के अस्तित्व के लिए एक गंभीर वैज्ञानिक खतरा है – डॉ. नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एरीज


हल्द्वानी में तीसरे दिन भी तापमान 40 के पार, चले गर्म हवा के थपेड़े

 

हल्द्वानी में लगातार तीसरे दिन हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिन में तेज गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में दिखे। दोपहिया वाहन चालक सिर ढककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकले। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज गर्जना व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love