हल्द्वानी- टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Spread the love

ल्द्वानी के टांडा रेंज में तैनात फॉरेस्ट वाचर की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद निवासी मेवाराम (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मेवाराम अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में साथी ने कुल्हाड़ी से मेवाराम की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सांसों पर संकट: बिजली गुल, वेंटिलेटर बंद, खतरे में पड़ी 10 बच्चों की जान, एंबू बैग से दी ऑक्सीजन
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love