देहरादून: कैब चालक ने महिला न्यायिक अधिकारी से राइड के दौरान की बदसलूकी, अपहरण करने का किया प्रयास

राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी से कैब चालक ने बुधवार शाम यात्रा के दौरान बदसलूकी की। आरोप है कि चालक ने उनसे तय किराये से दोगुने पैसे मांगे और अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक सुनसान बंद गली में ले गया। उन्होंने कैब प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारियों को फोन किया तो उसने राइड रद्द कर दी। गली में खड़े गार्ड ने कारण पूछा तो चालक ने उससे भी मारपीट करने का प्रयास किया। महिला न्यायिक अधिकारी की इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। डालनवाला क्षेत्र की एक सरकारी कॉलोनी से न्यायिक अधिकारी ने एक कंपनी की कैब सौडा सरोली जाने के लिए बुक की थी। यात्रा की दूरी कुल नौ किलोमीटर थी। न्यायिक अधिकारी कार में सवार हुई तो चालक ने एसी चलाने के लिए पूछा। इस पर महिला अधिकारी ने एसी चलाने के लिए हां कर दी। आरोप है कि रास्ते में चालक ने कहा कि यात्रा नौ किलोमीटर की है तो दोगुना किराया लगेगा। न्यायिक अधिकारी ने चालक से कहा कि वह रुपये वही देंगी जो कंपनी ने बुकिंग के समय तय किया है। इस पर महिला न्यायिक अधिकारी ने कंपनी के अधिकारी को फोन कर दिया। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
आरोप है कि इसके बाद चालक उन्हें रास्ते में एक सुनसान गली में ले गया। यह गली आगे से बंद थी। वह उनसे बदसलूकी करने लगा। वहां खड़े गार्ड ने चालक से पूछा कि क्या बात हुई तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। इस पर उसने कहा कि मैडम (न्यायिक अधिकारी) को रास्ता बताना चाहिए था। इस पर गार्ड ने कहा कि रास्ता मैप में तो आता है। इस पर चालक ने गार्ड से भी मारपीट का प्रयास किया। कुछ देर बाद वह गाड़ी से उतरा और राइड कैंसल कर दी।

और पढ़े  दलेर मेहंदी विवाद: समर्थन में उतरे बादशाह, मीका और कपिल शर्मा, बोले- कलाकार की गरिमा का रखें ख्याल

इस बीच महिला न्यायिक अधिकारी ने कोर्ट मोहर्रिर को फोन किया तो उन्होंने चीता पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस आरोपी चालक को थाने लेकर आई। एसएचओ डालनवाला विनोद गुसाईं ने तायाया कि महिला अधिकारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…