नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

नैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। द्वितीय अपर जिला जज कुलदीप शर्मा की अदालत ने बुधवार को ललित मोहन चौसाली को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर 50,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह अर्थदंड मृतक अशोक मेलकानी के परिजनों को दिया जाएगा।

7 सितंबर 2019 की रात पहाड़पानी क्षेत्र में पूजा कार्यक्रम के दौरान ललित मोहन चौसाली और अशोक मेलकानी के बीच भोजन में मिर्च अधिक होने पर बहस हो गई। बहस के बाद धक्का-मुक्की हुई जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत कराया। जब अशोक मेलकानी पूजा स्थल से कुछ दूर गए, तो ललित मोहन चौसाली ने उन्हें ललकारा और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में ललित मोहन चौसाली के खिलाफ हत्या और चोट पहुंचाने के उद्देश्य से प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया गया था।

अभियुक्त ने आरोपों से इन्कार करते हुए मामले में ट्रायल कराने का दावा किया था। मामले में 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि अभियुक्त और मृतक के बीच पूर्व में कोई शत्रुता नहीं थी। अदालत ने माना कि भोजन में मिर्च को लेकर हुआ विवाद हत्या का तात्कालिक कारण बना। अदालत ने ललित मोहन चौसाली को हत्या का दोषी पाया। कोर्ट के आदेश पर पर पुलिस ने ललित को जिला कारागार नैनीताल भेज दिया है। अभियुक्त पर 50,000 रुपये का अर्थदंड और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

और पढ़े  हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी, कारागार में बंद महिला के पति पर केस दर्ज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…