हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता, रोहित गुप्ता और मोहित प्रसाद निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित करता था।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा करा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और 51 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- विधानसभा चुनाव की तैयारी, 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी घोषित, देखें..
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love