भाजपा की दो दिवसीय विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति हरिद्वार में होने जा रही है। प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में सांगठनिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं 2027 की चुनावी रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।
प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन 22 नवंबर को पार्टी की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी बैठक में निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं चुनावी रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा भी प्रमुख रूप से सहभागिता करेंगे।
15 नवंबर को मसूरी में बैठक
15 नवंबर को प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मसूरी में होगी। बैठक में पार्टी के दिसंबर में होने वाले सांगठनिक एवं चुनावी तैयारी के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।







