ऋषिकेश: भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके CM धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद

मुख्यमंत्री धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।

महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति के फेफड़े खराब हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं, राशन कार्ड नहीं बनने से परिवार को आर्थिक और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।
और पढ़े  असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    उत्तराखंड: हरीश रावत का पलटवार, कहा- BJP आज तक जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश नहीं दिखा पाई

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के समय जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने के मामले में भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा,…