उत्तराखंड: गो पालन योजना में सामान्य वर्ग को अनुदान का इंतजार, शासनादेश हुआ पर SOP जारी नहीं हो पाई

प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित राज्य सेक्टर योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालकों को अनुदान का लाभ मिलने का इंतजार है। योजना के विस्तार को लेकर 30 सितंबर 2026 को शासनादेश जारी हो चुका है, लेकिन अब तक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी नहीं हुई है।

पशुपालन विभाग की गो पालन योजना के तहत अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गाय और भैंस पालन के लिए अनुदान दिया जाना है। अभी तक इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को ही मिल रहा था। शासनादेश में योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग को भी शामिल किया गया है।

शासनादेश के अनुसार योजना के तहत गाय या भैंस पालन के लिए प्रति इकाई लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस पर एससी-एसटी वर्ग के लाभार्थियों को 90 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले एससी-एसटी वर्ग के लिए गो पालन की इकाई लागत 40 हजार रुपये निर्धारित थी। अब इसमें बढ़ोतरी के साथ भैंस पालन को भी शामिल किया गया है।
योजना का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही लोगों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि, शासनादेश जारी होने के बावजूद एसओपी का इंतजार होने से लाभार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
तीन साल के लिए संचालित होगी योजना
शासनादेश के मुताबिक योजना तीन साल के लिए संचालित की जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन के आधार पर वित्त विभाग की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। योजना का किसी विशेषज्ञ संस्था से तृतीय पक्ष मूल्यांकन भी कराया जाएगा। हालांकि, एसओपी जारी होने में हो रही देरी के कारण पशुपालक अनुदान का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

और पढ़े  काल बना कंटेनर: छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को देखने आ रहे थे दून, मौत के मुंह में समा गए परिवार के तीन लोग

योजना की एसओपी जारी करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के बाद सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी पहली बार इकाई लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। -डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग

  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    अर्श अंसारी की मौत: पीटने से नहीं, कार के कुचलने से गई किशोर की जान, सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज

    दिवाली की रात दोस्तों के साथ घर से त्योहार मनाने निकले 15 वर्षीय अर्श अंसारी की मौत की गुत्थी अब सीसीटीवी फुटेज से सुलझती नजर आ रही है। शुरुआती तौर…