कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के समय जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने के मामले में भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 10 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन आज तक छुट्टी का शासनादेश या अधिसूचना नहीं दिखा पाई। छुट्टी चिट्ठी से नहीं अधिसूचना जारी होती है।







