केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ।

खाने का स्टॉल चलाकर परिवार पालते थे मृतक
मृतक की भतीजी ने पत्रकारों को बताया कि उनके चाचा खाने का स्टॉल लगाकर अपना गुजारा करते थे। हादसे के वक्त वह स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
स्कूटर बुरी तरह टूटा, सड़क पर बिखरा सामान
मृतक की भतीजी ने दावा किया कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उस पर रखा सामान हादसे वाली जगह पर बिखरा पड़ा था। महिला के मुताबिक, उनके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
थाने में जज के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
मृतक की भतीजी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने थाने में जज से पूछा कि उनके नाबालिग बेटे को कार चलाने की अनुमति क्यों दी गई, तो जज ने उनसे अपमानजनक लहजे में बात की। हालांकि, जज के कथित व्यवहार को लेकर लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार बोला- मामले को आगे तक ले जाएंगे
महिला ने कहा कि जज के कथित व्यवहार को देखते हुए उनका परिवार इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से लोगों को सबक लेना चाहिए और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के किसी को भी वाहन नहीं चलाना चाहिए।

बीएनएस के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल मर्सिडीज-बेंज कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
और पढ़े  गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, छह बच्चों समेत 12 घायल; तीन की हालत गंभीर
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    आंध्र प्रदेश: बंगाल की खाड़ी में मौसम हुआ खतरनाक, गंभीर चक्रवात का अलर्ट, एपीएसडीएमए ने लोगों को किया आगाह

    आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) 27 अक्तूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का…