उत्तरकाशी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया।

कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया। एसआईआर की मैपिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना की। एसाईआर मैपिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह गंगोत्री धाम पहुंचे।

और पढ़े  बागेश्वर : अजब प्रेमी की गजब कहानी- थाईलैंड की मोरिया बनीं उत्तराखंड की बहू: दुबई में मिलीं नजरें, हल्द्वानी में सात फेरे
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…