कोटद्वार: मथगांव के पास हादसा, अचानक स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार

लैंसडौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमखाल-द्वारीखाल मार्ग पर मथगांव के पास बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को गुमखाल के बंगाली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद सभी को उनके घर कोटद्वार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को थाने में सूचना मिली कि गुमखाल से द्वारीखाल की ओर जा रही एक कार मथगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर खाई में गिर गई है। सूचना पर थाने और गुमखाल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार में चार लोग सवार थे। इनमें गिरीश चंद्र और सुरेश कंडवाल निवासी सत्तीचौड़, संतोष ध्यानी निवासी देवरामपुर और प्रमोद कुमार निवासी लालपुर, कोटद्वार शामिल हैं। चारों को सामान्य चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार का स्टीयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे हादसा हुआ। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
और पढ़े  उत्तराखंड: 1 व 2 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा केदार के दर्शन करेंगी
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…