उत्तराखंड: लगातार बारिश के बीच प्रदेश का बिजली उत्पादन बढ़ा, गर्मी के कारण मांग में भी हुआ इजाफा

 

पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के बीच राज्य का बिजली उत्पादन बढ़ गया है। इधर, पिछले दो दिन की तेज धूप की वजह से बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। हालांकि फिलहाल यूपीसीएल ने कहीं भी घोषित या अघोषित कटौती से इंकार किया है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यूपीसीएल को बिजली की मांग के हिसाब से काफी राहत है। पिछले साल मई माह में बिजली की मांग करीब 6.2 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी, जबकि औसत मांग 5.1 करोड़ यूनिट थी। शुरुआत के दो सप्ताह में ही बिजली की मांग ने 5.2 करोड़ तक का आंकड़ा छू लिया था। लेकिन इस बार शुरू के दो सप्ताह में अब बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब पहुंची है।

मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध
पिछले तीन दिन में तेजी से बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। 11 मई को बिजली की मांग 4.4 करोड़ यूनिट थी जो कि 12 मई को बढ़कर 4.8 करोड़ यूनिट और 13 मई को करीब 5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य का कहना है कि फिलहाल मांग के सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध है। कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है।

 

उधर, राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से बिजली उत्पादन बढ़ने लगा है। यूजेवीएनएल के अधिकारियों के मुताबिक, बारिश और ग्लेशियर पिंघलने के कारण उत्पादन बढ़ना शुरू हो गया है। वर्तमान में बिजली उत्पादन 1.6 करोड़ यूनिट पार का चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा दो करोड़ यूनिट पार हो जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार पंचूर गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, किए मां के अंतिम दर्शन
  • Related Posts

    हरिद्वार: BJP कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

    भाजपा विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीतने का…

    उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला

    उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के मानदेय में दिसंबर 2026 से होने वाली बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री…