चमोली: 18 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, प्रक्रिया शुरू

 

 

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली बाहर निकाली गई। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तगणों ने भगवान रुद्रनाथ की डोली के दर्शन किए।

 

दो दिनों तक रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनाथ रखी जाएगी। 16 मई को रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 17 को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी। को 18 मई प्रातः 6:00 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। 

और पढ़े  उत्तरकाशी: आठ हजार मीटर की ऊंचाई से चिन्यालीसौड़ रनवे पर उतरे 23 पैरा कमांडो, सफलतापूर्वक की लैंडिंग
  • Related Posts

    हरिद्वार: BJP कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

    भाजपा विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीतने का…

    उत्तराखंड: दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रतिनिधिमंडल CM से मिला

    उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के मानदेय में दिसंबर 2026 से होने वाली बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री…