देहरादून: 70 विधायकों को विधायक निधि निधि से 350 करोड़ के कार्यों पर मुख्यमंत्री की मुहर,विधानसभाओं में होंगे काम

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि 70 विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 350 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। निर्धारित पांच करोड़ प्रति विधायक की विधायक निधि में से अनुदानवार सामान्य को 78 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 19 और अनुसूचित जनजाति को तीन प्रतिशत के हिसाब से राशि का अनुमोदन दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी विधानसभा के तहत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामापानी-धौलकण्डी होते हुए कांडा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 3.71 करोड़, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु के नवनिर्माण के लिए 5.44 करोड़, रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के एक से पांच किमी में डीबीएम व बीसी से सुदृढ़ीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य के लिए 4.45 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य योजना के तहत केदारनाथ विधानसभा में ऊखीमठ ब्लॉक में पंचकेदार मस्ता मदमहेशवर मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग में झूला पुल के निर्माण के लिए 7.28 करोड़, प्रतापनगर विधानसभा में स्यालगी-जुलाडगांव-डोडक-थापला मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 3.61 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत मानपुर-काशीपुर आवासीय परियोजना में विद्युत आपूर्ति कार्य के लिए 2.18 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…