उत्तराखंड: भाई के शादी समारोह में शामिल होने कोटद्वार पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

उत्तराखंड: भाई के शादी समारोह में शामिल होने कोटद्वार पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

जयहरीखाल में अपने बुआ के बेटे के विवाह समारोह में पहुंची उर्वशी ने बताया कि इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष स्नेह मिला है, इसके लिए वह सदा आभारी रहेंगी।

जयहरीखाल के सकमुंडा गांव की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला यहां अपने बुआ के बेटे (भाई) के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। यहां प्रशंसकों की भीड़ ने उर्वशी को घेरे रखा। उर्वशी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया, उनके साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। विवाह स्थल पर पूरे रीति रिवाज के दौरान उर्वशी अपनी मां माता मीरा रौतेला व पिता मनवर सिंह के साथ मौजूद रहीं।

यहां एक मुलाकात में उर्वशी ने बताया कि 2013 में आई उसकी पहली हिंदी फिल्म सिंग साब द ग्रेट थी। इसके बाद सनम रे, पागलपंती, हेट स्टोरी 4 फिल्मों में उसका अभिनय सराहा गया। इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त है। बड़े बजट वाली राम पोथिनेनी की फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में वह उसकी पत्नी की भूमिका में हैं। इसमें वह एक साधारण महिला के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा भी उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्में साइन की हैं। निर्देशक सुशी गणेशन निर्देशित सूरज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म दिल है ग्रे में वह विनीत सिंह व अक्षय ओबेरी के साथ दिखाई देंगी। अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मोहन भारद्वाज निर्देशित फिल्म काला गुलाब साइन की है। यह एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी और तेलगू दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है।
जोसेफ डी सामी और जेराल्ड एरोकियाम द्वारा अभिनीत तमिल भाषा की एक फिल्म भी साइन की है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह भी बड़े बजट की फिल्म है। जो हिंदी, कन्नड़ तेलगू, मलयालम के साथ तमिल में रिलीज होेगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में हैं।

और पढ़े  जमरानी बांध परियोजना: वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर प्रेमियों की चिंता खत्म, टाइगर कॉरिडोर पर रहेगा विशेष ध्यान
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…