Kerala New CM- वीडी सतीशन बने केरल के CM, कांग्रेस समेत सहयोगी पार्टियों के विधायक ले रहे शपथ

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतीशन के साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट भी एक साथ शपथ ग्रहण कर रही है।

कई नेताओं ने ली शपथ

केरल में वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल का भी विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों और गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। केरल कांग्रेस (जोसेफ) के नेता मॉन्स जोसेफ और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के शिबू बेबी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के तहत चुनाव लड़ा था। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के. मुरलीधरन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

रमेश चेन्निथला और पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी ली मंत्री पद की शपथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी भूमिका संभाली। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के वरिष्ठ नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बने हैं।

वीडी सतीसन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है, जहां वीडी सतीसन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। शपथ के बाद सतीसन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।

और पढ़े  वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…