UP- प्रदेश को मिले 3 नए निजी विवि, संभल, फतेहपुर और बाराबंकी में होंगे शुरू, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Spread the love

 

प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन निजी विश्वविद्यालयों के संचालन व स्थापना को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को बुधवार को संचालन प्राधिकारपत्र और आशयपत्र प्रदान किए।

इनमें राधा गोविंद विश्वविद्यालय चंदौसी, संभल व बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी को संचालन प्राधिकारपत्र दिया गया। अब यहां प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू की जा सकेगी। वहीं ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय, फतेहपुर के प्रायोजक एंग्लो संस्कृत काॅलेज को विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए आशयपत्र दिया गया। संस्था को पांच करोड़ रुपये की निधि और न्यूनतम 20 एकड़ भूमि की व्यवस्था करनी होगी।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, कौशल आधारित शिक्षा और युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन के अवसर उपलब्ध करा रही है। इन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को उनके आसपास ही उच्च शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल, सचिव अमृत त्रिपाठी, विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी आदि उपस्थित थे।

24वां राज्य विश्वविद्यालय होगा भदोही का काशी नरेश विवि
प्रदेश कैबिनेट द्वारा भदोही (संतकबीरनगर) में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को काशी नरेश विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने की हरी झंडी दे दी है। यह प्रदेश का 24वां राज्य विश्वविद्यालय होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिले। दूसरी तरफ प्रदेश में अब तक 51 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना भी की जा चुकी है।

और पढ़े  UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love