यूपी- बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 22 लोग लापता, सर्च अभियान जारी

बहराइच में कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। नाव में 26 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से चार लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि बाकी अभी लापता हैं।

भरथापुर गांव घने जंगल और नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटिया गांव से रोजमर्रा की खरीदारी और आवागमन नाव के जरिए करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6 बजे गांव की ओर लौटते समय अचानक नदी में तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

तलाश में सच ऑपरेशन जारी

सुरक्षित बचे लोगों में लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। वहीं नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल सहित 22 लोग अभी भी लापता हैं। लापता व्यक्तियों में गांव के निवासी और कुछ मेहमान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। घटना की सूचना पाकर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार और थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं।

और पढ़े  UP: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ', अलीगढ़ में BJP की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर
  • Related Posts

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…

    काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था, महावत का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

    गोरखपुर से आई प्राणि उद्यान के डॉक्टरों की टीम ने रामनगर की रामलीला में आए हाथी धनराज को तीन इंजेक्शन दिए तब जाकर काबू में आ सका। हाथी को रासलीला…