टिहरी: स्कूल से घर लौट रहे 2 मासूम बच्चों के ऊपर गिरा पेड़,दबने से दर्दनाक मौत

Spread the love

 

स्कूल से घर लौटते समय दो छात्र तेज तूफान से टूटे पेड़ के नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। शव काफी क्षत विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम मौके पर ही कराया गया। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार को भिलंगना ब्लॉक में पिलखी के नैल गांव के पास हुआ। राजकीय इंटर कॉलजे घुमेटीधार में दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे। जब वह गांव से करीब 200 मीटर दूर थे तभी बारिश होने लगी।

इस दौरान तेज तूफान के कारण एक चीड़ का पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ के नीचे दबने से कक्षा 10 में पढ़ रहा नैल पिलखी गांव का आरव बिष्ट (16) और कक्षा नौ में पढ़ रही नैल गांव की मानसी (14) की मौके पर ही मौत हो गई। आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दबे शव बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने काफी मशक्कत कर दोनों के शव बाहर निकाले।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शवों की खराब हालात देख ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे गए। आरव के पिता देहरादून के होटल में और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। इस घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। दो बच्चों की मौत से नैल गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़े  धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love