त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2260 निर्विरोध निर्वाचित, 1430 स्थानों पर होना है चुनाव, 4045 उम्मीदवार मैदान में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 की नाम वापसी प्रक्रिया के तहत जनपद में कुल 246 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जबकि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 315 नामांकन निरस्त हुए थे।
पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी करने वाले प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों से संबंधित हैं। नाम वापसी के बाद अब संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर दी गयी है। जिसमें कुल 4045 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के 31,  ग्राम प्रधान पद के 117, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 85 व जिला पंचायत सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 143 , ग्राम प्रधान पद पर 2545, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 1194 व जिला पंचायत सदस्य के लिये 163 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 2049, ग्राम प्रधान पद पर 187,  क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 24 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला पंचायत सदस्य के लिये कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चुनाव कार्य को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का भी सख़्ती से पालन कराया जा रहा है।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…