लालकुआं – केदारनाथ से लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी का जोरदार स्वागत

 

 बारह ज्योतिर्लिंगों का पैदल भ्रमण करने निकली साध्वी केदारनाथ से लालकुआं पहुंचीं। उनका क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। यहां से साध्वी अयोध्या और काशी को रवाना होंगी। शनिवार देर शाम पैदल लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी का स्वागत कर समाजसेवी चौधरी सर्व दमन सिंह के आवास पर हिंदूवादी संगठनों ने वार्ता की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल मेलकानी ने बताया साध्वी सुमन पुरी ने सोमनाथ धाम से 13 अगस्त 2024 से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों का भ्रमण शुरू किया। अब तक वह आठ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा एवं 2000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। अब चार ज्योतिर्लिंगों का भ्रमण तथा तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी रह गया है। समाजसेवी आदित्य चौधरी ने बताया कि सावन के महीने में साध्वी केवल नारियल पानी का सेवन करेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार को साध्वी सुमन महिला मंडल की बैठक लेंगी और गोधाम जाकर गोपूजन करेंगी। इसके बाद काशी एवं अयोध्या को पैदल रवाना होंगी। इस मौके पर राधेश्याम यादव, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राजकुमार सेतिया, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म, DM हर माह करेंगे समीक्षा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…