Today Horoscope 20 JUNE 2026 आज मिलेगी इन राशि वालों को खुशखबरी और करेंगे यात्रा, पढ़ें आज का अपना  दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए धन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। संतान के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके रिश्तों में और मिठास घोलेगा। विरोधियों को मात देने में आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास का पूरा इस्तेमाल करेंगे। ध्यान रखें कि अपने जरूरी कामों के लिए किसी और पर ज्यादा निर्भर न रहें।

वृषभ राशि –आज का दिन कुछ नया शुरू करने और खुद को साबित करने के लिए बेहद अच्छा है। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको हर काम में आगे रखेंगे। हालांकि बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें, वरना लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा का समय करीब है। अचानक धन लाभ होने से मन बेहद खुश रहेगा।

 

मिथुन राशि-आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस में चल रही पुरानी समस्याओं का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मिलेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई में नई दिशा देंगे, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसे वापस पाने की संभावना है।

 

कर्क राशि –आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऑफिस में बॉस आपको कोई ऐसा सुझाव दे सकते हैं, जो आपके काम को नई दिशा देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 12 September 2026 आज हो सकता कुछ राशियों का प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 11 September 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी होगी। कोई व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर कागज और बात को ध्यान से जांचें। परिवार में रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी रिश्तेदार या करीबी से मिलने जाने का योग बन सकता है।

 

मीन राशि – आज आपके आसपास खुशियों और सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। एक के बाद एक अच्छी खबरें आपका मन प्रसन्न करेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे गर्व महसूस होगा। परिवार के साथ समय बिताने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी। किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए आप किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे…

    Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

      मेष राशि- आज आपका ध्यान परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा। मंगल का प्रभाव आपको जबरदस्त ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास देगा, लेकिन इसी वजह से जल्दबाजी या गुस्सा…