मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला है। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। हालांकि दूर रहने वाले किसी अपने की याद आपको थोड़ा भावुक कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपकी राह में छोटी-मोटी परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को संभाल लेगी।
वृषभ राशि – आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी, खासकर परिवार और करीबी लोगों के साथ। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। विरोधियों को मात देने की पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। हालांकि अपनी निजी या जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि-आज धन और आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आएगी। सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
कर्क राशि –आज खर्चे आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा असर डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे मनपसंद कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में किसी सदस्य के करियर या काम से जुड़ी परेशानी बातचीत से सुलझ सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। घर के रिनोवेशन या सजावट का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
कन्या राशि –आज का दिन सकारात्मक परिणाम और नई उम्मीदें लेकर आएगा। घूमने-फिरने या यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को गुरुजनों की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में हल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है। हालांकि वाहन खरीदने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा, लेकिन दूसरों के कामों में ज्यादा उलझना बाद में आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश हो जाएगा। यदि किसी और का वाहन चला रहे हैं, तो बेहद सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी लापरवाही नुकसान दे सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि – आज आपको हर कदम पर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी कोई भी निजी बात किसी के साथ साझा करने से बचें। सरकारी कामों में थोड़ी परेशानी या देरी हो सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। संतान के लिए कोई प्यारा-सा सरप्राइज गिफ्ट लेकर आने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।








