अयोध्या- राम मंदिर निर्माण पर अब तक 1500 करोड़ रुपये खर्च,श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान भी दिया है।

 

 राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया है कि राम भक्तों ने अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि रामलला को समर्पित की है। अब तक लगभग 1500 करोड़ रुपये की बिलिंग हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण का कुल खर्च 1800 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है। 2022 में चले निधि समर्पण अभियान के बाद भी कई भक्तों ने बड़ी धनराशि देकर रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग किया है। अब भवन निर्माण समिति ने फैसला किया है कि ऐसे सभी दानदाताओं को भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
नृपेंद्र मिश्र के अनुसार मुख्य मंदिर में एक बार में पांच से आठ हजार श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था है। दर्शन मार्ग से दक्षिण द्वार से निकलने तक का समय करीब 20 मिनट अनुमानित है, जबकि सुग्रीव किला तक पूरा दर्शन मार्ग तय करने में श्रद्धालुओं को लगभग 40 मिनट लगेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूते-चप्पल रखने के तीन स्थल बनाए जा रहे हैं, जो परकोटे से सटे हुए होंगे। परकोटा का निर्माण भी पांच नवंबर तक पूरा हो जाएगा।
और पढ़े  लखनऊ में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर
  • Related Posts

    UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

    उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला…

    एक गांव, 3 दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

    यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और…