मेष राशि-आज का दिन आपको सिखाएगा कि रिश्तों को संभालने में शब्दों की ताकत कितनी बड़ी होती है। आपकी एक मुस्कान और शांत व्यवहार घर के माहौल को पूरी तरह बदल सकता है। कामों में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बाद में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। बिजनेस में रुकी हुई डील आगे बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होती नजर आएगी।
वृषभ राशि –आज आपको अपने पैसों और फैसलों दोनों पर खास नजर रखने की जरूरत है। निवेश करने से पहले हर पहलू को अच्छे से समझ लें, क्योंकि छोटी-सी गलती आगे परेशानी बढ़ा सकती है। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में जाती दिख रही हैं। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए रास्ते खोलेंगी।
मिथुन राशि-आज परिवार और अपनों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से माहौल खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे, लेकिन निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें।
कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक गलत बात रिश्तों में दूरी ला सकती है।
सिंह राशि-आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। बिजनेस और नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह मानने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा, विशेषकर जो विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं।
मीन राशि – आज का दिन खुशियों और राहत से भरा रहेगा। परिवार में यदि कुछ समय से तनाव चल रहा था, तो बातचीत के जरिए स्थितियाँ सुधर सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में अच्छे अवसर लेकर आ सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पिता या किसी बड़े की बात बुरी लगे, तो उसे दिल से लगाने के बजाय शांत मन से समझने की कोशिश करें।







