Today Horoscope 03 JUNE 2026 आज इन राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम, नई नौकरी के बनेंगे योग, जानें आज का दैनिक राशिफल।

 

मेष– आज किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में नजर आ रही है। दिन की शुरुआत ही सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी और मन किसी मनोरंजन या खास कार्यक्रम में शामिल होने को उत्साहित रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास से भर देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन खूब लगेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी, जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

 

वृषभ- आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है। अगर भाई-बहनों से किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का यही सही समय है।

 

मिथुन- आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

 

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

और पढ़े  Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

 

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

तुला-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

 

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 09 October 2026 आज का दिन रहेगा इन राशि वालों के लिए खास,धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

 

मीन- आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। किसी भी काम को करते समय उसके नियम और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए संयम रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 10 October 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार,नौकरी-व्यापार से होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    मेष- आज भाग्य आपके लिए रिश्तों और पुराने संपर्कों के जरिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कोई ऐसा मित्र, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई थी, अचानक आपकी…

    Today Horoscope 09 October 2026 आज का दिन रहेगा इन राशि वालों के लिए खास,धन-करियर में मिलेंगे नए संकेत, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष राशि-आज सबसे पहले अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाना जरूरी होगा। मन के मुताबिक बेवजह खर्च करना आगे चलकर बजट बिगाड़ सकता है। आपका बेफिक्र अंदाज कुछ लोगों…